संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली लेकिन राहत भरी तस्वीर सामने आई है
विक्रमशिला सेतु पर एक महिला गोद में नवजात बच्चा और आंखों में मौत का फैसला
महिला गंगा में छलांग लगाने ही वाली थी तभी वहां पहुंचे डायल 112 में तैनात दारोगा सिकंदर कुमार ड्यूटी पर जाते वक्त दारोगा की नजर पड़ी और एक सेकंड की देरी किए बिना उन्होंने गाड़ी रोकी महिला से बात की उसे हिम्मत दी और मजबूती से उसे रेलिंग से पीछे खींच लिया गोद में मासूम सुरक्षित रहा और एक बड़ा हादसा टल गया महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया वजह साफ नहीं हो सकी है।
