मस्तूरी (बिलासपुर): जनपद पंचायत मस्तूरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आगमगांव के आश्रित ग्राम आमाकोनी में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनाई जा रही सड़क में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। सड़क निर्माण की निम्न गुणवत्ता को लेकर क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती मेनका सुमित जगत और स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है।
सोमवार को इस संबंध में जिला कलेक्टर के नाम एक औपचारिक शिकायत पत्र सौंपा गया, जिसमें निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत के मुख्य बिंदु:
ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से चार प्रमुख समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है:
तराई में कमी: सड़क निर्माण के दौरान पानी की तराई बहुत कम की गई है, जिससे मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं।
मिट्टी का खेल: सड़क में गिट्टी की मात्रा काफी कम रखी गई है, जबकि लाल मुरूम की जगह गांव की साधारण मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है।
सरिया की चोरी: नाली निर्माण में भी मानकों की अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि नाली बनाने में बहुत ही कम मात्रा में सरिया डाला गया है।
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
जनपद सदस्य श्रीमती मेनका सुमित जगत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शासन के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है और अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार गुणवत्ताहीन कार्य कर रहा है। यदि समय रहते इस पर सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में यह सड़क जल्द ही उखड़ जाएगी।
शिकायत पत्र के साथ गांव के प्रमुख व्यक्तियों— जिनमें हीरा सिंह जगत, रामसागर जगत, गोरेलाल जगत, और अन्य शामिल हैं— ने हस्ताक्षरित कर कलेक्टर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग
संवाददाता – महेंद्र सिंह राय
मस्तूरी: घटिया सड़क निर्माण को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कलेक्टर से की गई लिखित शिकायत
