विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से संपन्न, बढ़ई समाज और ग्रामीणों ने की भव्य आराधना

बिहार के विभिन्न जिलों और प्रखंडों में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रजौन प्रखंड के बाबरचक गांव में बढ़ई टोला समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा उनके पूर्वजों से पीढ़ियों से चली आ रही है। हर वर्ष गांव के लोग सामूहिक रूप से विश्वकर्मा भगवान की पूजा करते हैं और दो दिन बाद प्रतिमा विसर्जन का आयोजन करते हैं। इस दौरान पूरे गांव में भक्तिमय और उत्सवपूर्ण वातावरण व्याप्त रहता है। पूजा के बाद लगातार दो दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें ग्रामीण गीत-संगीत और नृत्य के जरिए उल्लास प्रकट करते हैं।

बिहार के विभिन्न जिलों और प्रखंडों—ठाकुरगंज, पोठिया, कोचाधामन, दिघलबैंक, अररिया, जोकीहाट, भागलपुर और महेशपुर सहित कई स्थानों पर भी विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। जगह-जगह आकर्षक पूजा पंडाल सजाए गए और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया।

पूरे बिहार में विश्वकर्मा पूजा शांतिपूर्ण और भव्य माहौल में संपन्न हुई।

रिपोर्ट: अमित कुमार, बिहार से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!