आज पीरपैंती प्रखंड के पांच बार प्रखंड अध्यक्ष एवं भागलपुर के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रह चुके , श्री विवेकानंद गुप्ता जी को जनता दल यूनाइटेड, भागलपुर का जिलाध्यक्ष बनाए.

आज पीरपैंती प्रखंड के पांच बार प्रखंड अध्यक्ष एवं भागलपुर के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रह चुके , श्री विवेकानंद गुप्ता जी को जनता दल यूनाइटेड, भागलपुर का जिलाध्यक्ष बनाए.

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

 

आज पीरपैंती प्रखंड के पांच बार प्रखंड अध्यक्ष एवं भागलपुर के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रह चुके , श्री विवेकानंद गुप्ता जी को जनता दल यूनाइटेड, भागलपुर का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे भागलपुर जिला जदयू परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल है। इस घोषणा के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी लोग इस निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा कि विवेकानंद गुप्ता जी ने हमेशा संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और जनता की समस्याओं को उठाने का कार्य किया है।
जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सोनी कुमारी ने कहा कि ईमानदार छवि, सरल स्वभाव और सक्रिय कार्यशैली के कारण वे कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
युवा नेता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि विवेकानंद गुप्ता जी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
राकेश ओझा ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी की नीतियाँ और विचारधारा अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचेंगी तथा संगठनात्मक गतिविधियाँ और तेज़ी से आगे बढ़ेंगी।

भागलपुर के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी इस निर्णय का जोरदार स्वागत किया है। सभी का मानना है कि विवेकानंद गुप्ता जी के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियाँ तथा विचारधारा और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचेंगी। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा और संगठनात्मक गतिविधियों में और अधिक तेजी आएगी ।

वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं , विनय सिंह , प्रदीप कुशवाहा , राकेश ओझा,महादेव मंडल, शैलेन्द्र तोमर,चन्द्रशेखर मिश्र, मनोज मंडल , कल्याणी शाह,
प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षगण सोनी कुमारी , डॉ अजय सिंह ,गोलू मंगल ,संतोष पटेल ,संजीव चंद्रवंशी, महेश दास,राजीव सिन्हा, नंदन राय ,शालिनी शाह , अमन कुमार ,हीरा पांडे, , बीना सिंन्हा ,अंजू कुशवाहा ,कैलाश मंडल , राजेंद्र मंडल ,अशोक सिन्हा, मृत्युंजय कुशवाहा ,सूर्यकांत पटेल ,प्रखंड अध्यक्षगण विजय मंडल शाहबाज आलम मुन्ना ,किशोर कुमार, रविशंकर सिन्हा, ललन कुशवाहा ,गुरुदेव मंडल ,बृजेश सिंह, सदानंद कुमार,विनय कुमार,मनीष कुमार ,महफूज आलम, रविंद्र कुमार, अनिल दास ,अवधेश सिंह, पवन सिंह कुशवाहा ,अशोक चौधरी ,अमीन मडल ,शंकर भानु,मोहसिन, गुड्डू राजा ,एहसान उल राजा, सनी पंडित, आयुष आनंद, सुब्रत कुमार के साथ-साथ काफी तादाद में नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष व्यक्त किये तथा शुभकामनाएं दीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!