वारसलीगंज में कलश शोभा यात्रा के साथ चंडी महायज्ञ की तैयारी पूरी

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार

भागलपुर के वारसलीगंज स्थित राधा कृष्ण ठाकुरवाड़ी में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 चंडी महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

यह यात्रा वारसलीगंज से शुरू होकर मीरजानहाट और सिकंदरपुर होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई कलश शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। सभी श्रद्धालु अपने सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों और डीजे की धुनों पर झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ 7 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेगा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वृंदावन से आई कथा वाचिका गौरांगी गौर प्रिया द्वारा धार्मिक कथा का आयोजन किया जाएगा।महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है

बाइट — ललन पंडित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!