जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में साप्ताहिक कार्य संस्कृति पर महत्वपूर्ण बैठक

नजमुल हसनैन उर्फ  ज़की ब्यूरो बिहार

किशनगंज।समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में सोमवार को जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज की अध्यक्षता में साप्ताहिक कार्य संस्कृति एवं विभागीय अनुशासन सुदृढ़ करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों से प्राप्त रिपोर्ट की गहन समीक्षा की और कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। इनमें कर्मियों की कर्म पुस्तिका संधारण की स्थिति, संचिकाओं के निर्गमन एवं प्रस्तुतीकरण की प्रगति, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का अनुपालन, नीलाम पत्रवाद, माननीय न्यायालय वाद, आपदा राहत, एसी एवं डीसी विपत्र, लोक शिकायत एवं अनुशासनात्मक कार्रवाइयाँ, सूचना का अधिकार, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड और सीएम जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति शामिल रही।

इसके अलावा, सेवांत लाभ, अंतर विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा अन्य लंबित प्रतिवेदनों की समीक्षा भी की गई।

जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज ने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि Recovery संबंधी रिपोर्ट अनिवार्य रूप से तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नोटिस का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता बनी रहे।

डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र निस्तारण (Disposal) किया जाए और अधिकतम Disposal सुनिश्चित हो। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को गंभीरता और प्राथमिकता के साथ कार्य करने का सख्त निदेश दिया।

बैठक में डीडीसी श्री स्पर्श गुप्ता, अपर समाहर्ता श्री अमरेन्द्र कुमार पंकज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री जफर आलम, जिला योजना पदाधिकारी-सह-जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!