संवाददाता शुभम कुमार, भागलपुर।
मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते एक महिला को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल महिला को गंभीर हालत में भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में पीड़िता के पुत्र दिलखुश कुमार ने बताया कि शाम के समय वे मवेशियों के लिए घास काटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अजय यादव ने उन पर गोली चला दी। खुद को बचाने के लिए जब वे भागे तो आरोपित अजय यादव और उसके सहयोगी फंटूश यादव ने उनकी मां रंजो देवी को भी निशाना बना लिया और गोली मार दी।
गोली लगते ही रंजो देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल भागलपुर मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
