कटिहार पैसेंजर ट्रेन में (आरपीएफ) के बहादुरी से 14 लीटर बीयर बरामद
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार
कटिहार| मनिहारी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विशेष जांच अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 75735 तेजनारायणपुर-कटिहार पैसेंजर से 14 लीटर बीयर बरामद कर अवैध शराब तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरपीएफ पोस्ट मनिहारी के प्रभारी निरीक्षक एम.सी. बरमन के नेतृत्व में चलाए गए विशेष जांच अभियान के तहत ट्रेन के कोच संख्या 178028 की सघन तलाशी ली गई। जांच के दौरान कोच में लावारिस हालत में रखे गए 28 कैन हेवर्ड्स 5000 बीयर बरामद किए गए। प्रत्येक कैन 500 मिलीलीटर क्षमता का था। इस प्रकार कुल 14 लीटर बीयर जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 3,080 रुपये बताई गई है।
