सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा भागलपुर

सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा भागलपुर

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर सावन की अंतिम सोमवारी पर भागलपुर और आसपास के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को दूध, जल, भांग, धतूरा और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भागलपुर के बाबा मनोकामना नाथ मंदिर, बाबा भूतनाथ मंदिर, बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, शिव शक्ति मंदिर और बाबा दूधेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अपनी बारी का इंतजार करते हुए भक्त कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते नजर आए। मंदिर समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग और कतार की व्यवस्था की गई थी, ताकि पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से परिवार और समाज की खुशहाली, उन्नति, आपसी भाईचारे, एकता, शांति और सद्भाव की कामना की। श्रद्धालुओं का कहना था कि सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से शिव आराधना करने से भगवान भोलेनाथ भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं
वहीं, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिरों और आसपास के प्रमुख स्थानों पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से पूजा कराने में जुटे रहे सावन की अंतिम सोमवारी पर पूरा भागलपुर शिवमय नजर आया और मंदिर परिसर हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयघोष से गूंजते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!