कटिहार, रौतारा टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाई, टेम्पो से 19.5 लीटर शराब बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार

कटिहार, रौतारा टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाई, टेम्पो से 19.5 लीटर शराब बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

कटिहार जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए रौतारा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में रौतारा टोल प्लाजा पर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक टेम्पो से 19.5 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रौतारा टोल प्लाजा पर पुलिस द्वारा नियमित वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध टेम्पो, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 11PB4506 है, को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 19.5 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। शराब मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर ही वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान (1)शमी यादव, पिता स्वर्गीय छोटेलाल यादव, (2)निरंजन कुमार, पिता मुन्नी लाल चौहान, तथा (3)दामिनी देवी, पति दीपक यादव, सभी निवासी रौतारा, थाना रौतारा, जिला कटिहार के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को कटिहार न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया।

रौतारा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!