ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से महिला शिक्षिका की मौत

डेस्क बिहार भागलपुर
31-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से महिला शिक्षिका की मौत

बांका के सेंट जोसेफ स्कूल से लौट रही थी शिक्षिका, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर भागलपुर दुमका मुख मार्ग पर ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से एक महिला शिक्षिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान भागलपुर के बूढ़ानाथ निवासी पूजा कुमारी (30) के रूप में हुई है। वह बांका स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में शिक्षिका थीं।
मृतका के दोस्त अमित कुमार ने बताया कि वह और पूजा कुमारी दोनों बांका के सेंट जोसेफ स्कूल में शिक्षक हैं। वहां से लौटने के दौरान भवानीपुर के पास ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद पूजा कुमारी को इलाज के लिए जगदीशपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि, जगदीशपुर में एंबुलेंस नहीं रहने के कारण जगदीशपुर थाना की गाड़ी से मायागंज अस्पताल ले जाया गया अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!