मैच देखकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

डेस्क बिहार भागलपुर
29-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

मैच देखकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र में मैच देखकर लौट रहे एक युवक की हादसे में मौत हो गई घटना किशनपुर घर के पास की बताई जा रही है परिजनों के अनुसार, मृतक राकेश कुमार सुबह ममलखा में मैच देखने गया था। शाम को लौटने के दौरान वह किसी दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना के वक्त किसी ने उसे हादसे का शिकार होते नहीं देखा बाद में उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे गिरा हुआ देखा और पहचान की कि वह कैलाश मंडल का बेटा है इसके बाद राकेश को घर पहुंचाया गया। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं फिर नाथनगर में रहने वाले उसके बेटे को फोन कर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बेटा पहुंचा और उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
बताया जा रहा है कि करीब 34 वर्षीय राकेश कुमार शादीशुदा था और उसके तीन छोटे-छोटे बेटे हैं। फिलहाल, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!