3 नवंबर को टाउन हॉल में होगा ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’, जदयू की तैयारी बैठक में कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

दिनांक: 28 अक्टूबर 2026

3 नवंबर को टाउन हॉल में होगा ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’, जदयू की तैयारी बैठक में कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा

भागलपुर। आगामी 3 नवंबर 2026 को भागलपुर टाउन हॉल में आयोजित होने वाले ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 27 अक्टूबर 2026 को रामेश्वर रेस्ट हाउस का सभागार, सुल्तानगंज में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि सुल्तानगंज के विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल तथा विशिष्ट अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता सुल्तानगंज प्रखंड अध्यक्ष सदानंद कुमार ने की। बैठक में कार्यक्रम की सफलता, संगठन की एकजुटता और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने कहा कि फरक्का जलसंधि के कारण बिहार को बाढ़ और सुखाड़ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारी में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, ताकि कार्यक्रम सफल हो सके।

पूर्व महानगर जिलाध्यक्ष सुड्डू साईं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी हमेशा फरक्का जलसंधि के मुद्दे पर जनहित को प्राथमिकता देते रहे हैं।

महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी ने कहा कि फरक्का जलसंधि से जुड़े समझौते की 30 वर्ष की अवधि इस वर्ष पूरी हो रही है।
संजय राम ने कहा कि इस समझौते को दोबारा नहीं किए जाने की मांग को मजबूती से उठाने का संकल्प लेना चाहिए।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मु. फैसल ने कहा कि आगामी कार्यक्रम में जदयू कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रहेगी।

युवा जदयू जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम पूरी तरह सफल होगा।

जिला महासचिव विनय कुमार ने कहा कि फरक्का जलसंधि से जुड़े समझौते को समाप्त करने की दिशा में पहल होने से बिहार को बाढ़ की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
शैलेन्द्र तोमर , एहसान उल राजा डेविड, अजय कुमार, विनय कुमार, महेश दास, मनीष कुमार, प्रेम प्रभा, रानी झा, रुबी देवी, शशि कुमार, जयप्रकाश मंडल, मनोज भारती, कौशल कुमार विकेश कुमार, मुकेश कुमार, अजय निराला, राजेश कुमार ,राजेश कुमार अरविंद कुमार, कौशर , शंभू कुमार अक्षय राय मनीष गुप्ता नीलम देवी प्रेमजीत कुमार विनय कुमार के साथ-साथ काफी तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में सभी नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता के साथ काम करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!