बीएयू सबौर में 29-30 अक्टूबर 2026 को होगी रबी की 32वीं अनुसंधान परिषद की बैठक

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

बीएयू सबौर में 29-30 अक्टूबर 2026 को होगी रबी की 32वीं अनुसंधान परिषद की बैठक

बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में रबी (वासंतिक) 2026-27 की 32वीं अनुसंधान परिषद की बैठक 29 एवं 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह करेंगे। बैठक में विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं उपयोगिता की समीक्षा की जाएगी।

बैठक के दौरान विशेषज्ञ समिति द्वारा पादप प्रजनन एवं आनुवंशिकी, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, फसल संरक्षण, सामाजिक विज्ञान तथा उत्पाद विकास एवं विपणन सहित विभिन्न विषयों में चल रहे अनुसंधान कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में बिहार के विभिन्न जिलों के प्रगतिशील किसानों के प्रतिनिधियों के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों की भी भागीदारी रहेगी। इसका उद्देश्य किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अनुसंधान आधारित व्यावहारिक विकल्पों पर चर्चा करना तथा वैज्ञानिक उपलब्धियों को खेतों तक पहुंचाने की दिशा में प्रयास करना है।

इस अवसर पर किसानों के लिए उपयोगी फसल किस्मों एवं कृषि तकनीकों के विमोचन की भी तैयारी है। बैठक से राज्य में कृषि अनुसंधान को अधिक उपयोगी बनाने और किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकों के विकास एवं प्रसार को गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!