डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
धोबिनिया गाँव में देवी माता की जमीन को लेकर हुई विवाद,नवगछिया थाना में दिया आवेदन।
भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया के अंतर्गत नवटोलिया (धोबीनिया) गांव विगत पंद्रह वर्षों से पूजा की परंपरा चली आ रही है । यहाँ सभी लोग माता का पूजा अर्चना करते आ रहे हैं । मेला भी पूजा के अवसर पर लगता है। विपक्षीगण पूजा का विरोध कर रहे हैं। उक्त लोगों का कहना है कि मूर्ति वाला जमीन का जरव्याना नामा (Agreement) नाम से हो गया है। उक्त जमीन 13 कट्ठा 1620 वर्गफीट (3.719डी) जमीन मालिक प्रकाश चन्द्र गुप्ता द्वारा माता भगवती मंदिर के नाम से दानपत्र कर दिया गया है। जो 1000 के स्टाम्प पर बना हुआ है। फिर भी विपक्षीगण पूरा स्थल का साफ सफाई नहीं करने देते हैं। साफ- सफाई करने पर विपक्षीगण मारपीट करने पर उत्तारू हो जाते है। इसबार मूर्ति बनाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आवेदक कर्ता उक्त खाता, खेसरा काली पूजा स्थल की जमीन पर मूर्ति बैठाने का आदेश नवगछिया थाना के द्वारा दिया जाय ताकि शांति पूर्वक मूर्ति स्थापित हो सके।श्रीकांत मंडल (२)मंगल मंडल (3) अनिल मंडल इन सभी ने प्रसाशन से मांग की है कि पूरे शांति पूर्ण माँ काली की स्थापना करने की अनुमति दी जाए।
