भागलपुर सुलतानगंज से गंगा स्नान कर जा रहे परिवार के टोटो में भीषण टक्कर, एक की मौत, कई घायल

डेस्क बिहार भागलपुर
27-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

भागलपुर सुलतानगंज से गंगा स्नान कर जा रहे परिवार के टोटो में भीषण टक्कर, एक की मौत, कई घायल

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के महोता गांव से सुल्तानगंज गंगा स्नान कर बाबाधाम में मुंडन कराने जा रहे एक परिवार के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, शाहकुंड शिव शंकरपुर पुल के पास बच्चे को बाथरुम लगने पर टोटो रोका गया जब बाथरूम कर बच्चा वापस टोटो में बैठा और टोटो आगे बढ़ा, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही वैगनआर कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में पवन तांती की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों में मृतक के दो छोटे बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं टोटो चालक का पैर टूटने की बात सामने आई है। घायलों का इलाज मायागंज और निजी अस्पतालों में चल रहा है।
वहीं, पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर वैगनआर गाड़ी जब्त कर थाने पहुंचा दी है। गाड़ी पर बिहार सरकार का नेम प्लेट लगा होने की बात भी सामने आई है।
इधर, परिजनों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद अब तक उचित मदद नहीं मिली है। फिलहाल, मामले में पुलिस की जाँच जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!