डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/प्रमंडलीय ब्यूरो
9798944840
भागलपुर में कोसी स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, 26 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
भागलपुर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर भागलपुर में मतदान जारी है सुबह से जिले के सभी 26 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हुई स्नातक मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बारी-बारी से मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है भागलपुर की जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी अलग-अलग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया पर विशेष नजर रखी जा रही है।
इस चुनाव के लिए भागलपुर जिले में कुल 24 हजार 514 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 17 हजार 838 पुरुष, 6 हजार 674 महिला और दो अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों के साथ शहरी क्षेत्र में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं।मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराना और मतदाताओं को बिना किसी परेशानी के वोट डालने की सुविधा उपलब्ध कराना है।
फिलहाल जिले के सभी 26 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया जारी है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है
बाइट — हेमंत सिंह सिटी सडीपीओ 1 भागलपुर
बाइट — डॉक्टर एनके यादव MLC एनडीए प्रत्याशी
बाइट — उमेश प्रसाद यादव मतदाता
बाइट — अस्मिता कुमारी युवा मतदाता
बाइट — राजेश कुमार मतदाता
