बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी डॉ० श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती भागलपुर के माननीय पूर्व विधायक श्री अजीत शर्मा जी के निवास स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया ।

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी डॉ० श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती भागलपुर के माननीय पूर्व विधायक श्री अजीत शर्मा जी के निवास स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया ।

 

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर।आज बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी डॉ० श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती भागलपुर के माननीय पूर्व विधायक श्री अजीत शर्मा जी के निवास स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ श्री कृष्ण बाबू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व विधायक श्री अजीत शर्मा एवं उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने किया ।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि श्री कृष्ण सिंह जी बिहार में औद्योगिक क्रांति के जनक थे । उनके कार्यकाल में बिहार देश का सबसे सुशासित राज्य था । उन्होंने दलितों को सामाजिक बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए तत्कालीन बिहार के बैद्यनाथ धाम मंदिर देवघर में दलितों को प्रवेश दिलाकर सामाजिक क्रांति का आगाज किया । देश की आजादी में भी उन्होंने अमूल्य योगदान किया था । उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व हमेशा भावि पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा । उनके बताये रास्तों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है ।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ० अभय आनन्द, मुजफ्फर अहमद, बिपिन विहारी यादव, कांग्रेस नेता सोइन अंसारी, बाँका जिला प्रभारी, ई० रवि कुमार, पार्षद नेजाहत अंसारी, पार्षद जाबीर अंसारी, सैफुल्लाह अंसारी, जुम्मन अंसारी, ज्योति यादव, मिनाक्षी रॉयल, डॉ० प्रदीप सिंह, बंटी कु० दास, रमीज राजा, उषा रानी, अरविन्द झा सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!