सजौर थाना क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक, महिला की केवालियत जमीन पर रातों-रात किया कब्जा

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

सजौर थाना क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक, महिला की केवालियत जमीन पर रातों-रात किया कब्जा

*भागलपुर जिला के सजौर थाना अंतर्गत शाहकुंड प्रखंड दरियापुर मौजा में जमीन कब्जा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला *मेनका देवी, पति मनोज कुमार रॉय, ग्राम सिमरिया विशनपुर (नाथनगर)* ने भू-माफिया पर उनकी खरीदी हुई जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि उसने अपनी बेटियों के भविष्य के लिए जमा पूंजी से पिछले साल *22 अप्रैल 2025* को रोहित कुमार मिश्रा से 5 डिसमिल / 2 कट्ठा जमीन खरीदी थी।

*जमीन का विवरण:* केवाला संख्या 17313, खाता संख्या 529, खेसरा 1607, राजस्व मौजा दरियापुर, थाना नंबर 321, अंचल शाहकुंड। चौहद्दी – उत्तर में ग्रामीण सड़क, दक्षिण में सतीश चंद्र मिश्रा, पूरब में मुख्य सड़क और पश्चिम में पुनीत लाल मिश्रा।

आरोप है कि *किरण दास और उसके गुंडों* ने रात के अंधेरे में उक्त जमीन पर पिलर गाड़ कर जबरन कब्जा कर लिया। जब पीड़िता अपनी जमीन देखने पहुंची तो उसे गंदी-गंदी गालियां दी गईं और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

मेनका देवी ने बताया कि वह गरीब परिवार से है और बेटियों की पढ़ाई व शादी के लिए यह जमीन खरीदी थी। वह काफी डरी हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी किरण दास दबंग प्रवृत्ति का है और कई राज्यों में जमीन खरीद-बिक्री का काम करता है।

पीड़िता ने सजौर थाना सहित वरीय अधिकारियों से अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराने और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

आखिर कब तक बिहार में जमीन विवाद चलता रहेगा ?

आखिर कौन हैं जिम्मेदार ?

बड़े बड़े दाबे करती बिहार सरकार के माननीय भू राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने जब खुद कहा है दखल दियाहनी नहीं चलेगी तो फिर ऐसी भू माफिया की दबंगी क्यों? आखिर कब तक शासन प्रशासन सोए रहेंगे।

क्या होगा ऐसे गरीब परिवारों का?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!