डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/चीफ ब्यूरो
9798944840
मालदा मंडल द्वारा कहलगाँव – भागलपुर – मंदार हिल रेलखंड में विशेष टिकट जाँच अभियान संचालित
Malda, October 10, 2026:
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए, यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने, वैध टिकट लेकर यात्रा करने को प्रोत्साहित करने तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा के उद्देश्य से पूर्व रेलवे का मालदा मंडल विभिन्न रेलखंडों एवं ट्रेनों में टिकट जाँच अभियान तेज कर रहा है।
*मालदा मंडल के मंडल मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मालदा, श्री कार्तिक सिंह के नेतृत्व में कहलगाँव – भागलपुर – मंदार हिल रेलखंड एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया।* इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट जाँच कर्मचारियों तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
*इस जाँच अभियान के दौरान कुल 167 मामले पकड़े गए तथा जुर्माने के रूप में ₹1,34,345 की राशि प्राप्त किया गया।*
इस प्रकार के विशेष टिकट जाँच अभियान बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने, रेलवे के यात्रा नियमों के अनुपालन को बढ़ावा देने तथा वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुव्यवस्थित एवं सुगम यात्रा वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन प्रयासों से रेलवे राजस्व की सुरक्षा में भी सहायता मिलती है।
*मालदा मंडल सभी यात्रियों से अपील करता है कि वे उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा सुरक्षित, अनुशासित एवं यात्री – अनुकूल रेल व्यवस्था बनाए रखने में रेलकर्मियों को सहयोग प्रदान करें।*
