भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में   जिला प्रभारी राहुल सिंह चौहान  के नेतृत्व में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनायी गई।

भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में   जिला प्रभारी राहुल सिंह चौहान  के नेतृत्व में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनायी गई।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस भवन में किया गया जिसका संचालन *मो० मुजफ्फर अहमद* ने किया ।

कार्यक्रम की शुरुआत *स्व० जवाहर लाल नेहरू* जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महान विभूतियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर *जिला प्रभारी राहुल सिंह चौहान* ने कहा कि नेहरू जी ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश को बनाने मे महत्वपूर्ण कार्य किये।नेहरू जी ने भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया और संविधान के अनुसार देश चलाने की परंपरा स्थापित की।भारत को विश्व राजनीति में स्वतंत्र पहचान दिलाई और किसी बड़े गुट का हिस्सा नहीं बनने की नीति अपनाई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व युवा जिला अध्यक्ष अमित आनंद ,संजय राणा ,आशा जायसवाल, विनोद जायसवाल, अमित मिश्रा, मो० कलामुद्दीन , विकास कुमार सियाराम दास ,युवा कांग्रेस के का अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी , पुष्पज राज ,सुमित साह,नीरज कुमार ,IT Cell के अध्यक्ष अमन मिनाती,प्रवीण कुमार ,भानु यादव ,अशोक दास आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!