नसोपुर के पास भीषण सड़क हादसा बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

नसोपुर के पास भीषण सड़क हादसा

बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में भागलपुर–सुलतानगंज एनएच 80 मुख्य मार्ग पर नसोपुर के समीप मंगलवार रात करीब 8 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही सुलतानगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए सुलतानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान कोलगामा निवासी मोहम्मद टार्जन,तथा मोहम्मद राजा, भागलपुर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक बाइक से महेशी पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नसोपुर के पास उनकी बाइक अचानक एक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!