मध्य विद्यालय जगदीशपुर मे बाल संसद सहित सभी समितियों का गठन
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
नई सत्र के सफल संचालन हेतु मध्य विद्यालय जगदीशपुर में छात्र छात्राओं के विभिन्न संचालन समूह जैसे बाल संसद, मीना मंच, ईको क्लब, यूथ क्लब, विज्ञान क्लब तथा गणित क्लब का गठन विधिवत रूप से सम्पन्न हो गया । प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण निर्माण के लिए छात्र छात्राओं का सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु इस संचालन समूह की अहम योगदान होता है । जिसमें विद्यालय में ये समूह सक्रिय होते है वहां वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ होता है वहीं इस समूह से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास के साथ सामाजिक ,आर्थिक और राजनीतिक विकास होता है । विद्यालय में बाल संसद के प्रधान मंत्री श्रेया , उप प्रधान मंत्री रितु, शिक्षा मंत्री परी , उप शिक्षा मंत्री नीतू सहित कोमल , तन्नु का चयन विभिन्न समिति में हुआ । इस अवसर डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम से जिला लीड शंभू कुमार सिंह विद्यालय समन्वयक चंद्रकांत भारती , नोडल शिक्षक वीणा कुमारी , शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा , प्रज्ञा , प्रीति कुमारी , भारती कुमारी सहित सभी छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।
