जीरोमाइल थाने की कमान संभालते ही एक्शन में नए थानाध्यक्ष! सूबेदार पासवान ने की शांति समिति की बैठक, जनप्रतिनिधियों से लिया क्षेत्र का फीडबैक

डेस्क बिहार भागलपुर
31-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

जीरोमाइल थाने की कमान संभालते ही एक्शन में नए थानाध्यक्ष! सूबेदार पासवान ने की शांति समिति की बैठक, जनप्रतिनिधियों से लिया क्षेत्र का फीडबैक

भागलपुर जिले के जीरोमाइल थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में सूबेदार पासवान ने पदभार ग्रहण कर लिया है पदभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने की दिशा में पहल शुरू कर दी है नए थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की बैठक में थाना क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आपसी सौहार्द, शांति व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं से नए थानाध्यक्ष को अवगत कराया वहीं, क्षेत्र में शांति और भाईचारा बनाए रखने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने सभी जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता होगी। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, अपराध या विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहयोग करने की बात कही।नए थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के साथ ही शांति समिति की बैठक आयोजित किए जाने को क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और सामाजिक सौहार्द की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!