डेस्क बिहार भागलपुर
30-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
बांका के टॉप-10 अपराधियों में ज्यादातर अमरपुर के! एसपी अमितेश कुमार ने थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
बांका जिले के अमरपुर थाने में शुक्रवार की शाम एसपी अमितेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली और विधि-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी ने बताया कि जिले के टॉप-10 अपराधियों में ज्यादातर अमरपुर थाना क्षेत्र के हैं। उन्होंने एक से दो वर्षों के अंदर जमानत पर जेल से बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया।
साथ ही अपराध से जुड़ी गतिविधियों की सूची तैयार करने, लंबित मामलों का निष्पादन करने, नियमित गश्ती बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान बांका एसडीपीओ अमर विश्वास, अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
