कल्याण ज्वेलर्स की दूसरी वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, अब चांदी के आभूषण भी मिलेंगे यहाँ

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

कल्याण ज्वेलर्स की दूसरी वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, अब चांदी के आभूषण भी मिलेंगे यहाँ

 

भागलपुर तिलकामांझी चौक पर स्थित प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान कल्याण ज्वेलर्स की दूसरी वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोपराइटर विशाल आनंद के पिता साथ सभी कर्मीयों ने केक काटकर किया । इस मौके पर शहर के साहित्यिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक, सामाजिक, न्यायिक, शैक्षणिक और राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने कल्याण ज्वेलर्स के दो वर्ष के सफल सफर पर बधाई दी।

संस्थान के संचालक ने बताया कि कल्याण ज्वेलर्स ने दो सालों में ही भागलपुर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। शुद्धता, विश्वसनीयता और डिजाइन के मामले में लोगों का भरोसा जीता है।

उन्होंने बताया कि अभी तक यहाँ सोने और हीरे के आधुनिक व पारंपरिक आभूषण उपलब्ध थे, लेकिन ग्राहकों की मांग पर अब यहाँ *चांदी के आभूषणों की भी विशाल रेंज* उपलब्ध होगी। चांदी के सिक्के, बर्तन, पायल, बिछिया और गिफ्ट आइटम्स भी उचित मूल्य पर मिलेंगे।

दूसरी वर्षगांठ एवं दिवाली पर्व के शुभ अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखा गया है। सोने और चांदी के आभूषणों की खरीद पर आकर्षक छूट और निश्चित उपहार दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में आए अतिथियों ने कल्याण ज्वेलर्स के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान से शहर में आभूषणों के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!