जीरोमाइल में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की भीषण चोरी: दुर्गा पूजा पर गांव गया था परिवार, जेवरात-नकदी ले उड़े चोर; डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा, 3 हिरासत में

डेस्क बिहार भागलपुर
26-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

जीरोमाइल में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की भीषण चोरी: दुर्गा पूजा पर गांव गया था परिवार, जेवरात-नकदी ले उड़े चोर; डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा, 3 हिरासत में

भागलपुर के औद्योगिक जीरोमाइल थाना क्षेत्र अंतर्गत मीराचक की मां तारा कॉलोनी में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया यह वारदात भारतीय सेना में नायब सूबेदार शंभू कुमार मिश्र के मकान में रहने वाली किरायेदार निधि झा के घर हुई घटना के वक्त पूरा परिवार दुर्गा पूजा मनाने अपने पैतृक गांव बिहपुर के भ्रमरपुर गया हुआ था मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरा बंद दिखने पर जब पीड़िता ने पड़ोसियों से जांच कराई, तो मकान के ताले टूटे मिलने से वारदात का खुलासा हुआ शातिर चोर मकान के पिछले हिस्से से छत पर चढ़े और सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुए कमरों में रखी अलमारी, दीवान और बक्सों को खंगालकर चोरों ने सोने का हार सेट, चेन, कंगन, अंगूठियां, मांगटीका, 5 सेट कान की बालियां, चांदी की कमरधनी, 5 सेट पायल, बिछिया, चांदी की कलमें और करीब ₹50 हजार नकद उड़ा लिए पहचान छिपाने की नीयत से चोरों ने सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ की और डीवीआर उखाड़ ले गए डायल-112 पर सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घर के पीछे फेंका गया डीवीआर बरामद कर तकनीकी जांच शुरू की पुलिस ने विशेष डॉग स्क्वॉड की मदद से सुराग जुटाए और इलाके में घेराबंदी कर 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!