कचरा प्रबंधन पर गतिविधि मध्य विद्यालय जगदीशपुर

डेस्क बिहार भागलपुर
24-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

कचरा प्रबंधन पर गतिविधि मध्य विद्यालय जगदीशपुर

वातावरण प्रदूषित होने का मुख्य कारण कचरे का सही तरीके से प्रबंधन नहीं करना है , जैसे तैसे कचरे को निपटाने से वातावरण प्रदुषित होता है । कचरे को सही तरीके से निपटाने से संबंधित गतिविधि कर मध्य विद्यालय जगदीशपुर के ईको क्लब के बच्चों ने आम जन को जागरूक किया । बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कचरे डिब्बे के बारे में जानकारी साझा किया साथ ही कुछ कचरे ऐसे भी हैं जिसे पुनर्चक्रण किया जा सकता है उसे इक्ट्ठा कर संबंधित जगह भेजने की जानकारी दिया , जिसमें सबसे महत्वपूर्ण ई कचरा है । इस गतिविधि में ईको क्लब के रितु, श्रेया , परी , स्नेहा , कोमल , पार्वती, वर्षा , काजल, सुन्दरम सहित अन्य सदस्य ने भाग लिए। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र, शिक्षिका वीणा कुमारी , प्रज्ञा , प्रतिमा मिश्रा , भारती कुमारी ने बच्चों को आवश्यक सहयोग प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!