डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए तिलकामांझी में खुला Groww Karo
भागलपुर नगर के तिलकामांझी शीश महल के बगल में हुआ शुभारंभ एवं उद्घाटन ।
आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में, Groww Karo के निदेशक श्री प्रशांत कुमार जी के कुशल मार्गदर्शन में स्टॉक मार्केट की निःशुल्क शिक्षा हेतु संचालित Free Education Classes की अपार सफलता के उपरांत, अब एक नई शाखा का शुभारंभ तिलकामांझी स्थित सच्चिदानंद टॉवर ग्राउंड फ्लोर में किया गया जिसमें एक साथ लगभग 100 विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था की गई हैं
इस नए प्रयास का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को शेयर बाजार की सही जानकारी, वित्तीय जागरूकता तथा निवेश संबंधी शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे ज्ञान और समझ के साथ अपने आर्थिक भविष्य को बेहतर बना सकें
ग्रो करो के निदेशक प्रशांत कुमार ने कहां की ग्रो करो का उद्देश्य भागलपुर समेत पूरे बिहार को आत्मनिर्भर बनाना है अभी तक लगभग 700 लोगों ने संस्थान में अपना नामांकन कराया है जिसमें लगभग 200 लोग शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन चुके हैं संस्था में आए हुए सभी विद्यार्थीयो के लिए भोजन , कॉफी ,पानी,इंटरनेट, टैब ,डायरी , कलम आदि की व्यवस्था पूर्णत निशुल्क संस्था की ओर से की जाती है
मनीष दास ने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को आत्मनिर्भर बनाना है उस सपने को साकार करते हुए प्रशांत कुमार ने जो पहल भागलपुर के लोगों के लिए किया है आगामी दिनों में भागलपुर समेत बिहार के लोग आत्मनिर्भर बनेंगे उन्होंने लोगों से अपील की है जिन्हें भी आर्थिक रूप से परेशानी है जो पढ़े लिखे हैं वैसे लोग संस्था से जुड़कर खुद को आत्मनिर्भर बनाएं
आइए, वित्तीय जागरूकता की ओर कदम बढ़ाएँ और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में सहभागी बनें आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के सी फ़ ओ रूचि कुमारी,सीटीओ सुमित कुमार, प्रिंस कुमार, सोनू कुमार यादव, सागर कुमार, अमित कुमार, डॉ प्रीतम केजरीवाल, गौतम तिवारी, प्रतिभा कुमारी, पल्लवी कुमारी,राजू कुमार, दमन सिंह, आकाश अग्रवाल, रिंकू कुमार, अभिषेक कुमार, अनुज कुमार, आनंद कुमार, प्रेम कुमार, पार्थ कुमार के साथ कई लोग शामिल हुए।
