गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर चम्पानगर, भागलपुर के विद्यार्थियों ने “शिक्षा का संकल्प” लेकर की पद यात्रा। रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार। भागलपुर में शिक्षाविद् व मार्गदर्शक निमेष शुक्ला के नेतृत्व में संचालित 201 दिवसीय राज्यव्यापी “शिक्षा संकल्प यात्रा” लगातार जारी है। शिक्षा संकल्प यात्री निमेष शुक्ला ने आज गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर चम्पानगर, भागलपुर में अपना वक्तव्य दिया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को भविष्य में लक्ष्य तय करने, प्राप्त करने और जीवन मे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर सहित चार जिलों की यात्रा पूरी करने के बाद, यह अभियान अब भागलपुर के विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहा है। शिक्षा संकल्प यात्रा का लक्ष्य बिहार के मेधावी और जिज्ञासु विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें “अध्ययन वीर” के रूप में तैयार करना। निमेष शुक्ला और उनकी टीम भागलपुर के विभिन्न विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर छात्रों के साथ सीधा संवाद कर रही हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अध्ययन की प्रभावी पद्धतियों, आधुनिक करियर विकल्पों और कौशल विकास की जानकारी दी जा रही है। सरस्वती विद्या मंदिर चम्पानगर, कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य श्री अमरेश कुमार ने शिक्षा संकल्प यात्री निमेष शुक्ला, समाजसेवी दिलीप मिश्रा, पत्रकार विनोद कुमार व शिक्षा संकल्प यात्रा कार्यक्रम संयोजक परमेश्वर सिंह का स्वागत किया। साथ ही शिक्षा संकल्प यात्रा के इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अगर अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए लगातार मेहनत करे तो उसका लक्ष्य जरूर प्राप्त होगा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!