कटिहार में महिला कैदियों को बांटी छठ सामग्री: मदर मिशन ने सूप-साड़ी और पूजन का सामान दिया

कटिहार में महिला कैदियों को बांटी छठ सामग्री: मदर मिशन ने सूप-साड़ी और पूजन का सामान दिया

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

कटिहार में ड्रीमी होम एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के तहत संचालित मदर मिशन की ओर से छठ पूजा के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं और मंडल कारा की महिला कैदियों के बीच पूजन सामग्री बांटी गई।
इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं तक पर्व की खुशियां पहुंचाना है।
कार्यक्रम के पहले चरण का आयोजन मदर मिशन स्कूल परिसर में किया गया। यहां आर्थिक तंगी के कारण छठ पूजा की सामग्री नहीं जुटा पाने वाली महिलाओं को सूप, नई साड़ियां और पूजन सामग्री दी गई। संस्था की ओर से महिलाओं को पर्व मनाने में सहयोग किया गया।

मंडल कारा की महिला व्रतियों को भी मदद

इसके बाद संस्था की टीम कटिहार मंडल कारा पहुंची। वहां छठ व्रत कर रही महिला कैदियों के बीच सूप, साड़ियां और पूजन सामग्री वितरित की गई। संस्था की इस पहल से जेल में रह रही महिला व्रतियों को भी छठ पूजा की तैयारी में सहयोग मिला।

ट्रस्ट और कोर कमेटी की सदस्य रहीं मौजूद

कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रतिमा तामांग, सचिव डॉ. आभा कुमारी और कोषाध्यक्ष शमा गौतम शामिल रहीं। मदर मिशन कोर कमेटी की सदस्य सीमा श्रीवास्तव, मनीषा सिंह, सीमा पूर्वे, रीना झा, रानी सरकार, भवानी ठाकुर, कोमल और महज़बी खान ने भी आयोजन में भूमिका निभाई।

पर्व की खुशियां सभी तक पहुंचाना उद्देश्य

आयोजकों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक पर्व की खुशियां पहुंचाना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। छठ के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं और महिला कैदियों को सामग्री देकर उन्हें पर्व की तैयारियों में सहयोग देने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!