डेस्क बिहार भागलपुर
11-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
मकई बोने खेत गए मजदूर की संदिग्ध मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; पत्नी और तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
भागलपुर तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद नगर में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कुंदन मंडल के रूप में हुई है बताया जा रहा है कुंदन मकई बोने के लिए शंकरपुर जवनिया स्थित लक्ष्मीपुर दियारा खेत गए थे इसी दौरान उनकी मौत हो गई हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में और किस वजह से हुई, इसका अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।मृतक के परिजनों को आसपास के लोगों ने फोन के माध्यम से घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि कुंदन मकई बोने के लिए खेत गए थे। लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत की खबर मिली। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।कुंदन मंडल अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। परिवार में वह अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उनकी कमाई से ही पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। ऐसे में कुंदन की मौत के बाद परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। पत्नी और तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पार्थिव शरीर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी
