डेस्क/बिहार भागलपुर
10-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
नदी के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, दो बच्चियों को सुरक्षित बचाया गया
भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर भिट में पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
परिजनों के अनुसार, दियारा इलाके में मक्के की फसल लगाने के लिए परिवार के लोग जा रहे थे। इसी दौरान एक ही परिवार के चार बच्चे पीछे से दियारा की ओर जाने लगे। रसीदपुर भिट के पास छोटी नदी पार करने के दौरान चारों बच्चे गहरे गड्ढे में फिसलकर डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दो बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
