डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
जिलाधिकारी ने खरीक प्रखंड की तेलघी पंचायत में विभिन्न सरकारी भवनों एवं संचालित सरकारी योजनाओं का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
*दिनांक 05 नवम्बर 2026:-* जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड की तेलघी पंचायत का भ्रमण कर विभिन्न सरकारी भवनों एवं पंचायत में संचालित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न सरकारी भवनों की स्थिति, उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, रखरखाव तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
इस क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, लाभुकों को मिल रहे लाभ तथा कार्यों के क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक जानकारी ली। जिलाधिकारी ने योजनाओं का लाभ निर्धारित पात्रता के अनुरूप वास्तविक लाभुकों तक ससमय एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर विशेष बल दिया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। सरकारी भवनों का समुचित रखरखाव एवं वहां उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाए रखें, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा आमजनों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, नवगछिया सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
