नाथनगर थाना अंतर्गत पुलिस ने 3 ग्राम ब्राउन शुगर 10 लीटर देसी शराब तथा नगद रुपया के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नाथनगर थाना अंतर्गत पुलिस ने 3 ग्राम ब्राउन शुगर 10 लीटर देसी शराब तथा नगद रुपया के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

डेस्क बिहार भागलपुर
4-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

दिवाली पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नगर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी

भागलपुर।वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर प्रमोद कुमार यादव के निर्देशानुसार जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थ के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु स्वास्थ्य युवा स्वस्थ भागलपुर नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत अवैध शराब मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है, इसी क्रम में 3 नवंबर को नाथनगर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि नाथनगर थाना के श्रीरामपुर पुल के समीप में कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद बिक्री किया जा रहा है, उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर अतुलेश झा की निगरानी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर 2 राकेश कुमार, एवं थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा नाथनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर पुल के समीप जब पुलिस पहुंची तो पाया के एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा पुलिस के जवान के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम सोनी मंडल है जिसके पास से पुलिस ने 03 ग्राम ब्राउन शुगर 10 लीटर देसी शराब तथा 9590 रुपए नगद के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त बातों की जानकारी पुलिस अधीक्षक नगर अतुलेश झा ने प्रेस वार्ता में मीडिया को जानकारी दी । उन्होंने ने बताया कि आवश्यक पूछताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। पुलिस छापामारी टीम में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष नाथनगर परमेश्वर सहनी, सब- इंस्पेक्टर विकास कुमार समेत थाना के पुलिस के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!