नमामि गंगे परियोजना के तहत लाजपत पार्क में पौधारोपण अभियान आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/भागलपुर
9798944840

नमामि गंगे परियोजना के तहत लाजपत पार्क में पौधारोपण अभियान आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं गंगा नदी के पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के उद्देश्य से जिला गंगा समिति, भागलपुर द्वारा लाजपत पार्क में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) के निदेशक श्री दुर्गा शंकर, गंगा समिति के सदस्य श्री महादेव रजक, श्री चंद्रशेखर मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, हरित आवरण में वृद्धि करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने में पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। साथ ही, पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने तथा अधिकाधिक पौधारोपण के माध्यम से भागलपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!