जदयू नेताओं ने दिवंगत माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

अमित कुमार भागलपुर, बिहार – जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री प्रहलाद कुमार सरकार ने अपनी दिवंगत माताजी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में भागलपुर के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि माता जी का जीवन सादगी, संस्कार और त्याग का प्रतीक था। उन्होंने परिवार और समाज को जो मूल्य दिए, वे सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

इस अवसर पर महादेव मंडल सदस्य बिहार राज्य खाद्य आयोग, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजीव सिन्हा, छात्र जदयू जिला अध्यक्ष गोलू मंडल, विश्वविद्यालय अध्यक्ष एहसान उल राजा डेविड, तथा बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में उर्दू एडवाइजरी बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नौशाद आलम भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!