गोबरॉय गांव में बड़े हर्षौल्लाश से सम्पन्न हुआ यज्ञों पवित्र संस्कार
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर जिला अंतर्गत शाहकुंड प्रखंड के गोबरॉय गांव में यज्ञों पवित्र संस्कार धूम धाम से मनाया गया यह कार्यक्रम ब्राह्मणों के मूल संस्कार को दर्शाता है।यह संस्कार बच्चों के सातवीं उम्र से देने की बात को मिलथलेश दूबे ने कहा इन्होंने बड़ी सौभाग्य प्राप्त होने की बात कही कि हमारे ब्राह्मणों के कुलों की परंपरा यह कार्य को लेकर काफी महत्वपूर्ण एवं उत्साह को दिखाता है वहीं यज्ञों पवित्र हुए (बरुआ) आदर्श ने बताया कि मेरे जनऊ आज संपन्न हुए इस कार्यक्रम में मेरे शरीर पर 5 दिनों से हल्दी का उप्टन लगाया गया ।यज्ञों पवित्र में बाल मुंडन हुए ,हाथों में नेल पॉलिश , मोर जैसे कई श्रृंगार मेरे हुए। मेरी बड़ी मां प्रियंका देवी एवं साधना देवी से भिक्षाटन लिया इसको लेते समय “भिक्षाम देही माते “आवाज लगाते हुए भिक्षा ली साथ ही मेरे आचार्य आलोक आनंद जी महाराज ने वेदों के मंत्रों से इलाके को मन मुग्ध कर दिया।वहीं उपस्थित पिता मुकेश दूबे ने खान पान की व्यवस्था को लेकर काफी ध्यान रखा,घर के परिवार ने मिलकर 21 ब्राह्मणों को जिमाया ।इस संस्कार में चाचा कन्हैया दूबे,बड़े सभी भाई दीपक दूबे,सपन दूबे,गोलू,संदीप, शिवम् फुआ बॉबी एवं मोशी ने लाफ़री लेने की विधि को पूरा किया ,गांव के मुखिया, सरपंच, वार्ड सभी ग्रामीण उपस्थित रहें।
