जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की रिक्त दुकानों के विरुद्ध प्रकाशित मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की रिक्त दुकानों के विरुद्ध प्रकाशित मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन

https://bhagalpur.nic.in⁠,

*दिनांक 05 नवम्बर 2026:-* खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिले में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की रिक्त दुकानों पर अनुज्ञप्ति निर्गत करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
इस क्रम में भागलपुर सदर अनुमंडल में 225, नवगछिया अनुमंडल में 95 एवं कहलगांव अनुमंडल में 16 रिक्तियों सहित कुल 336 रिक्तियों के विरुद्ध विज्ञापन संख्या 828/आ०, दिनांक 08.08.2025 को प्रकाशित किया गया था। इसके तहत 25.08.2025 से 15.09.2025 तक आवेदन प्राप्त किए गए।
तीनों अनुमंडलों से कुल 1323 आवेदकों की औपबंधिक मेधा सूची अनुशंसा के साथ उपलब्ध कराई गई। औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित कर दिनांक 28.08.2026 से 11.09.2026 तक दावा एवं आपत्ति आमंत्रित की गई।
निर्धारित अवधि में जिला आपूर्ति शाखा, भागलपुर में कुल 245 दावा/आपत्ति आवेदन हाथों-हाथ प्राप्त हुए, जबकि निर्धारित अवधि में निबंधित डाक के माध्यम से कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी दावा एवं आपत्तियों की जांच एवं निराकरण के उपरांत अंतिम मेधा सूची तैयार कर प्रकाशित की जा रही है।
अंतिम मेधा सूची भागलपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://bhagalpur.nic.in⁠, जिला आपूर्ति कार्यालय तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय के सूचना पट्ट पर देखी जा सकती है।
अंतिम मेधा सूची में सम्मिलित अनुशंसा के विरुद्ध असंतुष्ट आवेदक स्पष्ट कारणों का उल्लेख करते हुए साक्ष्य के साथ 15 दिनों के भीतर प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष परिवाद दायर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!