10 मिनट की बारिश में डूबा भागलपुर, सड़कों पर घुटने भर पानी, महापौर एसी चेंबर में

10 मिनट की बारिश में डूबा भागलपुर, सड़कों पर घुटने भर पानी, महापौर एसी चेंबर में

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर में महज 10 मिनट की बारिश ने नगर निगम के जलनिकासी के दावों की पोल खोल दी। शहर के मुख्य बाजार से लेकर कई मोहल्लों तक घुटने से ज्यादा पानी जमा हो गया। जलजमाव के कारण लोगों को पानी के बीच से होकर आने-जाने को मजबूर होना पड़ा स्थानीय लोगों का कहना है कि भागलपुर में जलजमाव की समस्या कई वर्षों पुरानी है हर साल बारिश के दौरान यही हाल होता है लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है लोगों का आरोप है कि एक तरफ शहर की जनता जलजमाव से परेशान होकर सड़कों पर जूझ रही है वहीं दूसरी तरफ भागलपुर की महापौर एसी चेंबर में बैठकर शहर की हालत से बेखबर हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि महापौर को अपने एसी चेंबर से बाहर निकलकर कम से कम बारिश के बाद शहर की स्थिति का जायजा लेना चाहिए भागलपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिले कई वर्ष हो चुके हैं लेकिन महज 10 मिनट की बारिश में शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। ऐसे में सवाल है स्मार्ट सिटी के दावों के बीच आखिर जनता को जलजमाव से कब राहत मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!