छात्रहित की आवाज से जिला नेतृत्व तक का सफर, युवा हृषिकेश प्रकाश बने छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के भागलपुर जिला अध्यक्ष
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
प्रदेश अध्यक्ष अनीश मौर्य के निर्देश पर हुई नियुक्ति, प्रदेश प्रधान महासचिव डॉ. रजनीश सिन्हा ने जारी किया आधिकारिक नियुक्ति पत्र; राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के प्रति जताया आभार। नियुक्ति से छात्रों के साथ शिक्षकों में भी हर्ष का माहौल।*
भागलपुर, बिहार। छात्र राजनीति एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय युवा समाजसेवी सह छात्र नेता हृषिकेश प्रकाश को राष्ट्रीय लोक मोर्चा, छात्र प्रकोष्ठ, बिहार का भागलपुर जिला छात्र अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री अनीश मौर्य के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई। संगठन के प्रदेश प्रधान महासचिव डॉ. रजनीश सिन्हा ने आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
हृषिकेश प्रकाश लंबे समय से छात्रहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। मारवाड़ी महाविद्यालय, भागलपुर के कॉलेज अध्यक्ष के रूप में उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं, परीक्षा एवं परिणाम, छात्रवृत्ति, पेयजल, आधारभूत सुविधाओं तथा अन्य शैक्षणिक समस्याओं को लेकर उन्होंने लगातार आवाज बुलंद की है। छात्र सहायता केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को नामांकन, परीक्षा फॉर्म, छात्रवृत्ति एवं विभिन्न शैक्षणिक प्रक्रियाओं में सहयोग प्रदान करने में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
*कॉलेज स्तर से जिला स्तर तक का सफर*
हृषिकेश प्रकाश ने 3 मई 2025 को मारवाड़ी महाविद्यालय के अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाली थी। छात्रहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता और निरंतर प्रयासों ने उन्हें छात्र राजनीति में एक अलग पहचान दिलाई। अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के छात्र प्रकोष्ठ में जिला स्तर की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके सामने भागलपुर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय स्तर पर संगठन को मजबूत करने का नया अवसर है।
*शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार*
नई जिम्मेदारी मिलने पर हृषिकेश प्रकाश ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री उपेंद्र कुशवाहा जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जी का मार्गदर्शन, नेतृत्व और संगठन के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच युवाओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से संगठन में कार्य करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव की बात है।
उन्होंने बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी के प्रति भी सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का स्नेह, प्रोत्साहन और सहयोग उनके लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अनीश मौर्य एवं प्रदेश संगठन प्रभारी बख्तियार अहमद रजा जी का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके विश्वास एवं निर्देश से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त हुई है। वहीं नियुक्ति पत्र जारी करने एवं विश्वास व्यक्त करने के लिए प्रदेश प्रधान महासचिव डॉ. रजनीश सिन्हा जी के प्रति भी हृदय से आभार प्रकट किया।
*छात्रहित और संगठन विस्तार होगी प्राथमिकता*
हृषिकेश प्रकाश ने कहा कि यह पद उनके लिए केवल एक संगठनात्मक दायित्व नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के विश्वास, अधिकारों और हितों के लिए काम करने का एक बड़ा अवसर है। वे संगठन की विचारधारा एवं नीतियों को जिले में मजबूती से आगे बढ़ाने, छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा उनके समाधान के लिए विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता छात्रहित के मुद्दों को पूरी गंभीरता से उठाना, संगठन को जमीनी स्तर पर विस्तार देना तथा युवाओं को संगठन से जोड़कर एक सशक्त छात्र नेतृत्व तैयार करना होगा। वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
*छात्र नेताओं के साथ शिक्षकों में भी हर्ष का माहौल*
हृषिकेश प्रकाश की नियुक्ति की खबर से संगठन के पदाधिकारियों, छात्र नेताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। वहीं मारवाड़ी महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शैक्षणिक जगत से जुड़े लोगों के बीच भी इस नई जिम्मेदारी को लेकर हर्ष व्यक्त किया जा रहा है। विभिन्न लोगों ने उनके छात्रहित में किए गए प्रयासों और सक्रिय कार्यशैली की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
ज्ञात हो कि हृषिकेश प्रकाश की सामाजिक गतिविधियों में भी निरंतर सहभागिता रही है। कॉलेज स्तर पर छात्रहित की आवाज उठाने से लेकर अब पूरे भागलपुर जिले में संगठनात्मक जिम्मेदारी संभालने तक का उनका सफर छात्र राजनीति में एक नई भूमिका की शुरुआत है। नई जिम्मेदारी के साथ उनसे जिले में छात्र संगठन को नई मजबूती देने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं को संगठित एवं प्रभावी तरीके से उठाने की उम्मीद की जा रही है।
*बधाई देने वालों का लगा तांता*
हृषिकेश प्रकाश की नियुक्ति पर रविशेखर भारद्वाज, दीपक वर्मा, सुमन प्रसून, सुमित कुशवाहा, संजीव कुशवाहा, अमित सिंह कुशवाहा, सूरज मौर्य, सुभाष मंडल, राजेश कुमार राजा, गिरीश झा, सत्यम मिश्रा, शुभम कुमार, अभिनंदन, निधि प्रकाश, प्रिंस कुमार, रमन राठौर, चंदन एवं अभिषेक सहित कई लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
