भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की 109 बी जयंती मनाई गई

डेस्क बिहार भागलपुर
19-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की 109 बी जयंती मनाई गई

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी की 109वी० जयंती आज भागलपुर के पूर्व विधायक श्री अजीत शर्मा जी के निवास स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य और उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

इस अवसर पर अपने संवोधन में श्री शर्मा ने कहा कि इंदिरा जी किशोरीवस्था से ही स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय हो गई थी। उनके प्रधानमंत्री का कार्यकाल ऐतिहासिक और साहसी फैसलों के लिए जाना जाता है। देश में हरित क्रांति का आगाज कर खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाया, जमींदारी उन्मूलन की समाप्ति कर समता मूलक समाज की नीव रखा, बैंकों और खनिजों को पूंजीपतियों के हाथों से निकलकर इसका राष्ट्रीयकरण किया। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को बुरी तरह पराजित कर बांग्लादेश का निर्माण कराया। गुट निरपेक्ष आंदोलन नेतृत्व कर भारत को दुनिया के अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित कराया। अंत में देश की एकता और अखंडता की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर कर दिये। यह देश सदा उनका ऋणी रहेगा एवं भावी पिढ़ि को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ० अभय आनन्द, विपिन भिअरी यादव, कांग्रेस नेता सोइन अंसारी, आरती सिंह, सौरभ पारीक, बंटी दास, मो० अफरोज, मिनाक्षी रॉयल, जावेद सालेह अंसारी, शिवशंकर सिन्हा, अरविन्द झा, राजीव रंजन सिन्हा, शंकर सिंह अशोक, खुसबू देवी, मो० रमीज रजा, नूरी खातुन सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!