राष्ट्रीय प्रेस दिवस भागलपुर के समीक्षा भवन में आयोजित हुआ एवं जिला पदाधिकारी ने पत्रकारों को किया सम्मानित ।।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

राष्ट्रीय प्रेस दिवस भागलपुर के समीक्षा भवन में आयोजित हुआ एवं जिला पदाधिकारी ने पत्रकारों को किया सम्मानित ।।

 

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समीक्षा भवन, भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदया, भागलपुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय, भागलपुर द्वारा सहभागिता की गई।
कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकारिता, सूचना की विश्वसनीयता तथा समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं पत्रकार बंधुओं ने जिम्मेदार, तथ्यपरक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

भागलपुर पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!