मध्य विद्यालय जगदीशपुर के बच्चों द्वारा पेड़ लगाओ, धरती बचाओ कार्यक्रम आयोजित

मध्य विद्यालय जगदीशपुर के बच्चों द्वारा पेड़ लगाओ, धरती बचाओ कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर के ईको क्लब द्वारा पेड़ लगाओ, धरती बचाओ थीम आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने स्लोगन, चित्रांकन तथा ओजोन परत संरक्षण से संबंधित लघु नाटक द्वारा आम जन को जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बच्चों को वायुमंडल के विभिन्न स्तरों के बारे में जानकारी देते हुए ओजोन परत के महत्व और उसमें होने वाले छिंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। इस कार्यक्रम में श्रेया , रितु , स्नेहा , परी , सोनल, सुन्दरम , वर्षा , पार्वती, लक्की , कोमल, काजल , निशा तथा कोमल 2 भाग लिया तथा शिक्षिका वीणा कुमारी, प्रज्ञा, शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा, भारती कुमारी , वीवी नाहिदा और मीनाक्षी कुमारी ने बच्चों का सहयोग किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!