महात्मा गांधी आगमन शताब्दी समारोह समिति की विभिन्न उप समितियों की एक महा बैठक हुई।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन समारोह समिति के संयोजक प्रसून लतांत ने किया। स्वागत संजय कुमार और धन्यवाद ज्ञापन महबूब आलम ने किया। बैठक में अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता ने जानकारी दी कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय समारोह में विश्व विद्यालयों और कॉलेजों के प्राध्यापकों सहित एन एस एस कार्यकर्ताओं, जेपी सेनानियों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के सदस्य और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
बैठक में समारोह के बजट के लिए आर्थिक व्यवस्था करने के तरीकों पर भी विचार किया गया।
प्रसून लतांत ने समारोह के। विभिन्न सत्र स्वाधीनता सेनानी दीप नारायण सिंह, बोध नारायण मिश्र, शुभकरण चूड़ीवाला,सियाराम सिंह, सतीश चंद्र झा, महेंद्र गोप और मजहरूल हक को समर्पित करने का निर्णय किया गया। साथ ही सैयद शाह फखरे आलम हसन,
रामरतन चूड़ीवाला और ई अंशु सिंह को स्वागत समिति का उपाध्यक्ष और समाज सेवी अशोक आलोक को महा सचिव मनोनीत किया गया। तकी अहमद जावेद, संजय कुमार और सत्य नारायण मंडल को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
समारोह की ओर से एक स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी इसके लिए डॉ मनोज कुमार के निर्देशन में उमेश नीरज, डॉ सुधीर मंडल और प्रसून लतांत इसके संपादन प्रकाशन के कार्य को अंजाम देंगे।
महा बैठक में यह जानकारी दी गई कि समरोह में बड़ी संख्या में विश्व विद्यालयों और कॉलेजों के प्राध्यापक के साथ एन एस एस कार्यकर्ताओं, जेपी सेनानियों सहित स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्य और सामाजिक संगठनों के सदस्य भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। बैठक में समारोह के विभिन्न सत्रों के संचालन , वित्त व्यवस्था और बाहर से आने वाले मेहमानों के ठहरने आदि के प्रबंधों की जिम्मेदारियां समारोह के कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। उदघाटन सत्र के साथ किसान सत्र, सद्भावना यात्रा, महिला शक्ति संकल्प सम्मेलन, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन,रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, संगीत संध्या के साथ महिलाओं की समस्याओं पर केंद्रित नाटक मंचन आदि कार्यक्रमों के संयोजकों, अध्यक्षों और संचालक भी चुने गए। समारोह के दौरान प्रसिद्ध प्रकाशक राजकमल प्रकाशन द्वारा विराट पुस्तक मेला के आयोजन की तैयारी पर भी विचार किया गया।
समारोह में डॉ मनोज कुमार, प्रोफेसर विजय कुमार, जिनी हामिदी,राम रतन चूड़ीवाला, अरविंद कुमार रामा,उदय, इंजीनियर अमन कुमार सिन्हा, डॉ सुनील अग्रवाल, एनुल हुदा
मिंटू कलाकार, अब्दुल करीम अंसारी, अनीता शर्मा, मृदुला सिंह, उषा सिन्हा डॉ उमेश प्रसाद नीरज, बासुदेव भाई , वर्षा विक्रम, संतोष कुमार, सतनारायण मंडल, सच्चिदानंद किरण, डॉ जयंत जलद ,दीपक कुमार, पूनम श्रीवास्तव, वकील प्रसाद सिंह, राहुल, अभय कुमार भारती, संतोष कुमार, निर्मल कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त कर समारोह को हर हाल में कामयाब करने का संकल्प जाहिर किया।
