मधुसूदनपुर थाना अन्तर्गत डकैती कांड का सफल उभेदन करते हुए 07 अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।

मधुसूदनपुर थाना अन्तर्गत डकैती कांड का सफल उभेदन करते हुए 07 अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

दिनांक-09.07.2026 को मधुसूदनपुर थाना अंतर्गत गणेशीबाग के रहने वाली नीलू देवी पति-रवि शंकर रजक के घर से नकाबपोश अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर जेवरात, नगद, मोबाईल, एवं अन्य सामान लूट ली गई।इस संबंध में नीलू देवी पति-रवि शंकर रजक सा०-गणेशीबाग थाना-मधुसूदनपुर जिला-भागलपुर के फर्दबयान के आधार पर मधुसूदनपुर थानाकांड सं0-156/24 दिनांक-10.07.2026 पंजीकृत किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निगरानी में एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी-02, भागलपुर तथा मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष, डी०आई०यू० टीम भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।जहाँ उक्त गठित टीम के द्वारा प्रारंभिक अनुसंधान में वैज्ञानिक / तकनिकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज तथा मानवीय सूचना/साक्ष्यों के आधार पर इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी के क्रम में 01. सुरज साह पिता-गुलाब साह सा०-मथुरापुर को 11 ग्राम सोना के साथ इनके घर से विधिवत् गिरफ्तार किया गया 02. संतोष कुमार साह पिता-स्व० ईश्वर प्रसाद साह सा0-K.B लाल रोड़ दोनों थाना-नाथनगर के पास से 41 ग्राम सोना के साथ इनके घर से विधिवत् गिरफ्तार किया गया 03. मिथुन कुमार मंडल पिता-बब्लू मंडल सा०-बलुआ टोला को इनके घर से विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही पर 04. बिट्टु बेट्टु कुमार पिता-प्रकाश यादव सा०-करेला एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस के साथ इनके घर से विधिवत् गिरफ्तार किया गया 05. सज्जन कुमार पिता-विलाश मंडल सा०-दिग्धी को हरयण्डी थाना-नवादा जिला-बांका से 6000/- नगद के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया 06. अजय कुमार उर्फ छोटु पिता-रामप्रसाद मंडल सा०-छोटी दिग्धी को 31,500/- के साथ तथा 07. अमित कुमार पिता-बिन्देश्वरी यादव सा०-राघोपुर टिकर पाँचो थाना-मधुसूदनपुर सभी जिला-भागलुपर को 15,500/- के साथ दोनों को तारापिठ (पश्चिम बंगाल) से विधिवत् गिरफ्तार किया गया इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए विधिसम्मत् कार्रवाई कि जा रही है। बरामदगी :- 01. सोनाः-52 ग्राम।02. देशी कट्टा:-01! 03. जिंदा कारतूस:-01.! 04. नगदः-53,000 ! 05. मोबाइल फोनः-06.,!गिरफ्तार व्यक्तियों की विवरणी:-01. सुरज साह पिता-गुलाब साह सा०-मथुरापुर।02. संतोष कुमार साह पिता स्व० ईश्वर प्रसाद साह सा०-K.B लाल रोड़ दोनों थाना-नाथनगर।03. मिथुन कुमार मंडल पिता-बब्लू मंडल सा०-बलुआ टोला।04. बिट्टु कुमार पिता-प्रकाश यादव सा०-करेला।05. सज्जन कुमार पिता-विलाश मंडल सा०-दिग्धी।06. अजय कुमार उर्फ छोटु पिता रामप्रसाद मंडल सा०-छोटी दिग्धी।07. अमित कुमार पिता-बिन्देश्वरी यादव सा0 राघोपुर टिकर पाँचों थाना-मधुसूदनपुर सभी जिला-भागलुपर। छापामारी दल की विवरणी :-पु०नि० रंजीत कुमार अंचल निरीक्षक नाथनगर।पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल मधुसूदनपुर थाना।पु०अ०नि० सागर मधुसूदनपुर थाना।सशस्त्र बल मधुसूदनपुर थाना।डी०आई०यू० टीम भागलपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!