खेत बचाओ अभियान’ के तहत उपरामा में कृषि जनकल्याण संवाद आयोजित, रबी की दलहनी व तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने पर जोर

डेस्क बिहार भागलपुर
26-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

खेत बचाओ अभियान’ के तहत उपरामा में कृषि जनकल्याण संवाद आयोजित, रबी की दलहनी व तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने पर जोर

बांका कठचातर–लीलातरी पंचायत अंतर्गत ग्राम उपरामा में बुधवार को ‘खेत बचाओ अभियान – खुशहाल किसान, समृद्ध बिहार’ के तहत कृषि जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धोरैया विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनीष कुमार शामिल हुए।
संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मनीष कुमार ने किसानों की समस्याओं को सुना और सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें समृद्ध बनाने के लिए पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक और लाभकारी फसल चक्र अपनाना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को रबी मौसम की खेती के संबंध में महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां दीं। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे गेहूं की खेती का रकबा संतुलित रखते हुए चना, मसूर, मटर और सरसों जैसी दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा दें। उन्होंने बताया कि इन फसलों से न केवल कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है, बल्कि इससे खेतों की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजौन जदयू प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार, धोरैया जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!