मध्य विद्यालय जगदीशपुर में संविधान तथा नशामुक्ति दिवस पर कार्यक्रम

डेस्क बिहार भागलपुर
26-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

मध्य विद्यालय जगदीशपुर में संविधान तथा नशामुक्ति दिवस पर कार्यक्रम

संविधान दिवस तथा नशामुक्ति दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में प्रभात फेरी , विशेष चेतना सत्र, चित्रांकन, रंगोली , परिचर्चा तथा क्विज कार्यक्रम आयोजित किया गया । सर्वप्रथम विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक ने प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र के नेतृत्व में थाना जगदीशपुर के पुलिस उप निरीक्षक अमरजीत कुमार की उपस्थिति में नशामुक्ति नारे के साथ पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाल कर आम जन को जागरूक करने का प्रयास किए। वहीं संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय में विशेष चेतना सत्र आयोजित कर बच्चे और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया साथ ही रितु, परी तथा श्रेया ने संविधान सभा के अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, प्रारुप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर तथा संविधान निर्माण से संबंधित विषय को सभी के साथ साझा किए।चेतना सत्र में प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि जहां संविधान ने हमें अधिकार दिए है तो साथ में कर्तव्य भी । हम अधिकार को तभी प्राप्त कर सकते हैं जब हम सही ढंग से कर्तव्यों का पालन करें, तभी हम देश की उन्नति में अपना योगदान दे सकेंगे । मध्यांतर के बाद शिक्षिका प्रज्ञा , शाहिना खातून तथा प्रतिमा मिश्रा के नेतृत्व में चित्रांकन, रंगोली , परिचर्चा तथा क्विज आयोजित किया गया । इस अवसर पर वार्डेन सापन कुमारी , शिक्षिका फूल कुमारी , वीवी नाहिदा, प्रज्ञा , शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा , भारती कुमारी, नेहा कुमारी , शिक्षक निर्भय कुमार, राजीव कुमार सहित सभी छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!