कायाकल्प योजना एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा, 30 नवंबर तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

कायाकल्प योजना एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा, 30 नवंबर तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश

भागलपुर, दिनांक 24 नवंबर 2026। उप विकास आयुक्त, भागलपुर श्री रवि राकेश की अध्यक्षता में कहलगांव एवं पीरपैंती प्रखंड में कायाकल्प योजना सहित ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सिविल सर्जन, निदेशक लेखा, निदेशक NEP,DPO Icds तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारी तथा दोनों प्रखंडों के सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान कायाकल्प योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में लंबित कार्यों के लिए यथाशीघ्र प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति प्रदान करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी संबंधित जीर्णोद्धार कार्यों को निर्धारित समय-सीमा, अर्थात 30 नवंबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, विकसित भारत जी राम जी योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार योजना की भी समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत मानव दिवस सृजन की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिन पंचायतों में मानव दिवस सृजन शून्य पाया गया, वहां संबंधित पंचायत रोजगार सेवकों से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया।

उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!