14 वर्ष की उम्र में केशव ने जातिवाद और भेदभाव पर लिखी अंग्रेजी किताब, इलाके में चर्चा

डेस्क बिहार भागलपुर
26-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

14 वर्ष की उम्र में केशव ने जातिवाद और भेदभाव पर लिखी अंग्रेजी किताब, इलाके में चर्चा

बांका अमरपुर प्रखंड के महादेवपुर गांव निवासी आठवीं कक्षा के छात्र केशव आनंद ने महज 14 वर्ष की उम्र में जातिवाद और सामाजिक भेदभाव जैसे गंभीर विषय पर अंग्रेजी भाषा में पुस्तक लिखकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी पहली पुस्तक ‘द ट्रॉमा’ (The Trauma) प्रकाशित हो चुकी है, जिसकी पूरे इलाके में सराहना हो रही है।
किसान प्रफुल्ल शर्मा और गृहिणी माता के पुत्र केशव को बचपन से ही लेखन में गहरी रुचि रही है। केशव ने बताया कि बांका के ही लेखक अभिनव कुमार और यश कुमार की रचनाओं से प्रेरित होकर उन्होंने किताब लिखने की ठानी। अपनी इस पुस्तक में उन्होंने कहानियों के माध्यम से समाज में व्याप्त जातिवाद, सामाजिक असमानता, बंधुआ मजदूरी और वंचित वर्ग के संघर्षों को दर्शाया है।
शुरुआती ड्राफ्ट में सुधार, एडिटिंग और प्रकाशन की चुनौतियों को पार करते हुए केशव ने यह मुकाम हासिल किया है। वर्तमान में यह किताब अमेजन, फ्लिपकार्ट और गूगल जैसे प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ-साथ दिल्ली के कुछ चुनिंदा स्कूलों में भी उपलब्ध है। केशव ने बताया कि वे जल्द ही इस पुस्तक का हिंदी संस्करण लाएंगे। इसके अलावा, उनका आगामी हिंदी उपन्यास ‘अनामिका’ भी प्रकाशन की प्रक्रिया में है।
बाल लेखक की इस उपलब्धि पर महादेवपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी विभूति भूषण शर्मा, जिला परिषद मध्य क्षेत्र के भावी प्रत्याशी रामकुमार उर्फ गोरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!